व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई)
व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सुरक्षा हेलमेट, सुरक्षा चश्मे, हाथ के दस्ताने या अन्य दुसरे सुरक्षा उपकरण चोट से बचने तथा शरीर की रक्षा के लिए बनाया गया है I सुरक्षा उपकरण से सम्बंधित इन खतरों में शामिल है, शारीरिक, बिजली, गर्मी, रसायन, हवाई कण, जैविक खतरा इत्यादि ये सुरक्षा उपकरण स्वास्थ्य के सुरक्षा के लिए कार्य स्थल पर सभी गतिविधियों में पहनना जरुरी है I पीपीई संबंधी कर्मचारियों के कर्तव्य 1. पीपीई ठीक से इस्तेमाल किया जाना चाहिए I 2. पीपीई प्रदान किए गए निर्देशों के अनुसार पहना जाना चाहिए, क्षतिग्रस्त पीपीई बदला जाना चाहिए I 3. सभी पीपीई का उपयोग करने से पहले जांच की जानी चाहिएI 4. कर्मचारियों को पीपीई का उचित ध्यान रखना चाहिए I जब तक प्रशिक्षित और अधिकृत नहीं हैं किसी तरह का रख रखाव नहीं करना चाहिए I पीपीई की उपयुक्तता हमें अपने सुरक्षा के लिए सही प्रकार के पीपीई का चुनाव करना चाहिए, काम या काम के माहौल में शामिल खतरों का ध्यान से विचार किया जाना चाहिए. पीपीई भी व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करना चाहिए, पीपीई के उपयोग के लिए निम्नलिखित कारकों पर विचार किया जाना चाहिए-- ...