जी हां पति भी भगवान है यदि हमारी पत्नी लक्ष्मी है तो उसके पति विष्णु ही हुए।

जी हां पति भी भगवान है यदि हमारी पत्नी लक्ष्मी है तो उसके पति विष्णु ही हुए। जिन्होंने माना महसूस किया उन्हें सर्वस्य मिला। जो पत्थर में भगवान् को देखेगा वहीं भगवान से मिलेगा। मेरे एक मित्र हैं अक्सर उनके पास बैठता था, वो बता रहे थे कि जब भी रात को वो सोने जाते हैं उनकी पत्नी उनका पैर दबाती है। मैं कहा कि अभी तो वो 50 के हो गये। उन्होंने कहा हां जी……फिर कहें कि मना करता हूं तो नहीं मानती, कहती हैं कि उसे उसका काम करने दीजिए। तो सहमत हो गये। बोलते थे भाई एक बात है जब वो पैर दबाती है तो मैं सच में महसूस करता है कि वो लक्ष्मी है और मैं विष्णु हूं। भरपुर धन धान्य, बहुत खुशहाली थी। सर्व सुख शांति और प्यारा सा परिवार था। चलता रहा समय, वो सुन्दर जोड़ी मैं देखता बहुत खुश होता था। मैं घर पर आकर बताता भी था, मेरे घर के लोग भी बोलते थे कि अच्छे हैं सब। मैं काफी दिनो बाद अभी मिला उन से करीब 10 साल बाद, नौकरी के कारण मैं भी मुंबई में रह गया था। उनके पास बैठा था, मैं देख रहा था सब बिखरा सा था, धन धान्य नहीं बचा था, जोड़ी तो वहीं थी। पर चेहरे पर सुख संतोष नहीं थे। सब कुछ खत्म था। लक्ष्मी लक्ष्मी सी नहीं लग रही थी विष्णु विष्णु भी नहीं लग रहे थे। हम लोग बहुत देर तक बात करते रहे। मैंने पुछा कि भैया भाभी अब भी पैर दबाती है क्या ? तो बोले नहीं………. अब वो मोडर्न हो गई है। बड़ी बड़ी बाते हैं। मैं समझ गया था। वो लोग मोडर्न हो गये थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परिवार में सामंजस्य कैसे बढे

क्या आपके साथ ट्रेन में कभी मजेदार घटना घटी है?